{"_id":"68ae184ae28d8fb41007bf00","slug":"transport-minister-got-angry-after-seeing-the-dirt-at-the-bus-stand-raebareli-news-c-101-1-slko1033-139677-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बस अड्डे पर गंदगी देख भड़के परिवहन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बस अड्डे पर गंदगी देख भड़के परिवहन मंत्री
Wed, 27 Aug 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
बछरावां बस स्टेशन का निरीक्षण करते परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह।
बछरावां (रायबरेली)। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सोमवार देर रात प्रयागराज से लखनऊ जाते समय अचानक बछरावां स्थित बस अड्डे पर पहुंच गए। मंत्री के अचानक पहुंचने से अफरातफरी मच गई। पूरे परिसर में जलभराव और गंदगी देख मंत्री का पारा चढ़ गया। मौके पर मिले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्थाओं को सुधारने के आदेश दिए।
सोमवार रात बछरावां स्थित बस अड्डे पर अचानक परिवहन मंत्री का काफिला रुक गया। पहले तो कोई कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन बाद में मंत्री की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान परिसर में जलभराव के साथ जगह-जगह गंदगी मिली। शौचालय भी गंदे मिले। यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त भी नहीं मिले।
मंत्री ने बस अड्डे परिसर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त प्रबंध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद यात्री रोहित, संदीपराम, जीवन, मयंक ने बताया कि परिसर में गंदगी का अंबार है। कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।