फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Transgender consumes poison due to border dispute, admitted

Raebareli News: सीमा विवाद में किन्नर ने खाया जहर, भर्ती

Sun, 22 Feb 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 22 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Transgender consumes poison due to border dispute, admitted
सलोन। एक किन्नर ने शुक्रवार रात जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। वह उसरी नहर के पास बेहोशी की हालत में मिला। उसको सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताते हैं कि साथियों से सीमा विवाद से नाराज होकर किन्नर ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, एक गुट की मुखिया जगदंबा हैं, जबकि दूसरे का संचालन ऊदल के पास है। दोनों गुटों के पास बड़ी संख्या में शिष्य हैं। शुक्रवार को एक गुट ने वैवाहिक समारोह में पहले बधाई ले ली थी, जब दूसरा गुट बधाई लेने पहुंचा तो उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ीं। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट हुई। जगदंबा किन्नर ने क्षेत्राधिकार विवाद को लेकर ऊदल की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम पूछताछ के लिए ऊदल के घर गई, लेकिन वह नहीं मिले। रात करीब नौ बजे ऊदल को उसरी नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पाया गया। परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि उसने जगदंबा किन्नर से तंग आकर जहर खा लिया है। सीएचसी डॉ. अमित सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद ऊदल को जिला अस्पताल रेफर किया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गुटों में लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed