{"_id":"6127d6bf8ebc3e79d63ac216","slug":"transfer-of-superintendent-and-two-staff-nurses-on-money-laundering-raibaraily-news-lko592879316","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनउगाही पर अधीक्षक व दो स्टाफ नर्स का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनउगाही पर अधीक्षक व दो स्टाफ नर्स का तबादला
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले की सिंहपुर सीएचसी में प्रसूताओं से धन वसूली के मामले में अधीक्षक और दो स्टाफ नर्स का तबादला कर दिया गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने कहा है कि इलाज के नाम पर सीएचसी में किसी तरह की धनउगाही नहीं चलेगी। शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
पिछले दिनों सिंहपुर सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्सों का प्रसूताओं से धन लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमेठी जिले के सीएमओ डॉ. आशुतोष कुुमार दुबे ने प्रकरण के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। जांच में धनउगाही की बात सही मिलने पर कार्रवाई की गई।
सीएमओ ने बताया कि स्टाफ नर्स रेनू वर्मा को सीएचसी संग्रामपुर व प्रीति सिंह को शाहगढ़ सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया। सिंहपुर सीएचसी के अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर वर्मा का तबादला संग्रामपुर अस्पताल कर दिया गया है।