फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   trains late

साढ़े सात घंटा की देरी से आई त्रिवेणी, यात्री परेशान

Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
trains late
रायबरेली। ट्रेनों की हालत इस समय खराब चल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनें ही नहीं, बल्कि कम दूरी वाली इंटरसिटी ट्रेनों का भी विलंब से आवागमन हो रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सबसे ज्यादा खराब हालत त्रिवेणी एक्सप्रेस की रही, जो यहां पर साढ़े सात घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

शक्तिनगर से बरेली जाने वाली गाड़ी संख्या 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस के रायबरेली स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 5.30 बजे तय है, लेकिन यह गाड़ी दोपहर 12.50 बजे पहुंची। इस वजह से मुसाफिरों को रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटने वाली गाड़ी संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन

पंजाब मेल और नीलांचल एक्सप्रेस जहां लगभग पौन घंटा लेट रही, वहीं लखनऊ से प्रयाग और वाराणसी जाने वाली दोनों इंटरसिटी ट्रेनें लगभग आधा घंटा विलंब से यहां पहुंची। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित रहती हैं। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक, त्रिवेणी एक्सप्रेस की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इस गाड़ी के यहां पहुंचने का समय सुबह 4.50 बजे तय है, लेकिन यह गाड़ी 11.48 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed