{"_id":"6297a7d70050462a984d8dd5","slug":"train-stop-raibaraily-news-lko6332912166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी के इंजन पर कूदा बंदर, टूट गए तार, रुक गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी के इंजन पर कूदा बंदर, टूट गए तार, रुक गई ट्रेन
विज्ञापन
इंजन पर चढ़कर खराबी दुरुस्त करते कर्मचारी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सहारनपुर से प्रयागराज संगम जा रही नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन पर अचानक एक बंदर कूद पड़ा। बिजली के तारों में उलझने से बंदर की मौत हो गई, वहीं इंजन को विद्युत आपूर्ति भी मिलनी बंद हो गई।
इससे ट्रेन रायबरेली स्टेशन के आउटर पर खड़ी हो गई। किसी अनहोनी की आशंका पर यात्री भी बाहर निकल गए। एक घंटे बाद तकनीकी खराबी दूर करके इंजन की विद्युत आपूर्ति चालू कराई गई, जिससे ट्रेन रवाना हो सकी।
नौचंदी एक्सप्रेस के बीच रास्ते में खड़े होने के कारण इसी रूट पर दौड़ रही गंगा गोमती को दरियापुर और इंटरसिटी एक्सप्रेस को रायबरेली स्टेशन पर रोका गया। भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह लगभग पौने आठ बजे घटी। सहारनपुर से चलकर रायबरेली पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस जैसे ही प्रयागराज संगम जाने के लिए छूटी, आउटर पर एक बंदर इंजन पर कूदा और झुलस कर मर गया।
कहा जा रहा है कि बंदर के कूदने से इंजन की विद्युत आपूर्ति वाले तार टूट गए। शॉर्ट सर्किट होना भी बताया जा रहा है। हादसे से नौचंदी एक्सप्रेस आउटर पर ही खड़ी हो गई।
आननफानन रेलवे स्टेशन से अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने भी सुरक्षा घेरा बनाया। इंजन की पावर सप्लाई शुरू करने में एक घंटे का समय लग गया।
प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगागोमती एक्सप्रेस को दरियापुर स्टेशन पर एक घंटे और लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को रायबरेली स्टेशन पर पौन घंटे तक रोके रखा गया। नौचंदी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद दोनों गाड़ियां चलाई गईं।
डेढ़ घंटे बंद रही क्रॉसिंग, रोड ट्रैफिक भी रहा ठप
रायबरेली स्टेशन के आउटर पर स्थित मधुबन क्रॉसिंग को इसलिए बंद कर दिया गया, ताकि नौचंदी एक्सप्रेस को पास कराया जा सके। नौचंदी एक्सप्रेस आउटर पर रुक गई, जिससे क्रॉसिंग भी नहीं खुल सकी।
करीब डेढ़ घंटे तक मधुबन क्रॉसिंग बंद रहने से रोड ट्रैफिक भी ठप रहा। दोपहिया और साइकिल सवार कई लोग जैसे-तैसे फाटक के नीचे से होकर गुजरते रहे, लेकिन चौपहिया वाहन चालक समेत ज्यादातर लोग इंतजार करते रहे या फिर दूसरे रास्ते का सहारा लिया। मधुबन क्रॉसिंग पर अफरातफरी का माहौल रहा।
समय से न पहुंच पाने को लेकर बेचैन दिखे यात्री
ट्रेन के रुक जाने पर यात्री काफी परेशान दिखे। हर किसी को जल्दी थी। महेश कुमार ने बताया कि वह मेरठ से प्रयागराज जा रहे थे। रायबरेली से ट्रेन छूटी तो लगा कि अब ज्यादा समय नहीं लगेगा, लेकिन इंजन में तकनीकी खराबी ने समस्या बढ़ा दी। अब नहीं लगता कि समय से प्रयागराज पहुंच पाएंगे। कैलाश त्रिपाठी बोले कि वह रायबरेली स्टेशन से ही इस ट्रेन पर बैठे थे। सोचा था कि समय से कुंडा पहुंच जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। ट्रेन कब चलेगी, इस बारे में भी सही जानकारी नहीं मिल रही है।
नौचंदी एक्सप्रेस के इलेक्ट्रिक इंजन पर एक बंदर कूदा और तारों से चिपक कर मर गया। इस वजह से इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इलेक्ट्रिक लाइन की आपूर्ति बंद कराने के बाद तकनीकी खराबी दूर करके नौचंदी को रवाना किया गया। आसपास के स्टेशनों पर रोकी गई दूसरी ट्रेनें भी चलाई गईं।
-राकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक