फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   train stop for one hour

युवक की हरकत से आउटर पर एक घंटे खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन

Sun, 13 Oct 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
train stop for one hour
हरचंदपुर (रायबरेली)। प्रतापगढ़ से कानपुर को जा रही इंटरसिटी ट्रेन शनिवार को उस समय अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जब इंजन में छिपकर बैठे एक युवक ने उपकरणों से छेड़छाड़ की। इससे करीब एक घंटे तक ट्रेन गंगागंज के आउटर पर खड़ी रही। हालांकि इस युवक को गाड़ी रुकते ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन

उसे गंगागंज के आउटर पर बने केबिन में बंद कर दिया गया। रायबरेली स्टेशन से पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम उसे अपने साथ ले गई, लेकिन मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है। आरपीएफ का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। युवक कैसे इंजन में छिपकर बैठ गया, इस मामले में लोको पायलट की लापरवाही जरूर उजागर हुई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी सुबह 6:23 बजे रायबरेली स्टेशन से छूटी। यह गाड़ी अगले स्टॉपेज हरचंदपुर की ओर फर्राटा भर रही थी, तभी बीच में पड़ने वाले गंगागंज स्टेशन के पूर्वी आउटर पर अचानक गाड़ी रुक गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोको पायलट वीके यादव और सहायक लोको पायलट ब्रह्मानंद भी घबरा गए कि आखिर अचानक क्या हो गया। लोको पायलट के मुताबिक, ब्रेकवान वैक्यूम को ड्रॉप किए जाने से ट्रेन रुकी थी। इसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि इंजन (डब्ल्यूडीएम) में किसी ने छेड़छाड़ की गई।
इंजन के आगे वाले हिस्से में दोनों पायलट बैठे थे, जबकि इंजन के पीछे वाले हिस्से में एक युवक छिपकर बैठा था, जिसने ही ब्रेकवान वैक्यूम ड्रॉप किया। पायलट ने तुरंत युवक को दबोचा और इंजन से बाहर उतारा। ट्रेन के अचानक आउटर पर रुक जाने से यात्री भी घबराकर बाहर निकल आए। इसलिए युवक को आउटर के केबिन में बंद कर दिया गया।
गंगागंज स्टेशन का स्टाफ भी दौड़ पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को केबिन ने बाहर निकाला और अपने साथ ले गई। करीब एक घंटे तक आउटर पर खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन को रवाना किया गया, जो हरचंदपुर स्टेशन पर करीब सवा घंटे की देरी से सुबह 7:49 बजे पहुंची।
आरपीएफ के निरीक्षक आरए सिद्दीकी ने बताया कि गंगागंज के आउटर पर जाकर इंजन में छेड़छाड़ करने वाले युवक को दबोचा गया। उसकी हरकतों से लग रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। मामले में अभी तक कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई है।
एक घंटे तक बाधित रहा रेलवे और सड़क मार्ग
प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी के आउटर पर करीब एक घंटे तक खड़ी रहने से रेलवे और सड़क मार्ग दोनों पर आवागमन बाधित रहा। हालांकि गनीमत रही कि इस दरम्यान कोई दूसरी ट्रेन इस रूट पर नहीं दौड़ रही थी, जिससे ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन सड़क मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई।

जिस जगह ट्रेन रुकी, वहां पर लालूपुर खास संपर्क मार्ग है, जिस पर वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। ट्रेन खड़ी रहने से दिक्कत हुई। उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ट्रेन पर सवार यात्री भी गाड़ी से उतरकर आसपास टहलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed