{"_id":"63af286a930cf9179a36278e","slug":"train-raibaraily-news-lko66429877","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कोहरे ने बिगड़ा शेड्यूल, साढ़े पांच घंटे की देरी से आई नौचंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कोहरे ने बिगड़ा शेड्यूल, साढ़े पांच घंटे की देरी से आई नौचंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। नईदिल्ली से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली गाड़ी संख्या-15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से रायबरेली पहुंची।
लंबी दूरी की ट्रेनों में सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल चार घंटे, सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली गाड़ी संख्या-15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, आनंद विहार से पुरी जाने वाली गाड़ी संख्या-12876 नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल आधे घंटे की देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची।
आसपास के जिलों को जोड़ने वाली रेलगाड़ियां भी विलंब से चल रही हैं, जिनमें सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इससे दैनिक यात्री समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली गाड़ी संख्या-14123 इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली गाड़ी संख्या-14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या-14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस और प्रयागराज संगम से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या-14209 इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे विलंब से रायबरेली पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह कोहरा है। शाम से लेकर सुबह तक कोहरे की वजह से ट्रेनें पूरी रफ्तार से नहीं दौड़ पाती हैं।