{"_id":"62af5f575f4bd43ba5221bc3","slug":"train-late-raibaraily-news-lko635933795","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे देरी से आई पंजाब मेल, इंतजार करते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे देरी से आई पंजाब मेल, इंतजार करते रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित है।
पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें काफी विलंब से आई, जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। यही वजह रही कि आम दिनों की अपेक्षा रविवार को कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। पुलिस ने भी कई बार स्टेशन परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा का अहसास कराया।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल तीन घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल एक घंटे विलंब से आई।
वाराणसी से देहरादून जाने वाली ट्रेन नंबर-14265 जनता मेल करीब एक घंटा लेट रही। नीलांचल एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस समय से नहीं आई।
इन ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। दोनों दिशाओं से आने वाली पंजाब मेल दोपहर में यहां पहुंचती हैं। इन ट्रेनों के आने का समय थोड़ी-थोड़ी देर में बढ़ाया जाता रहा, जिससे यात्री वहीं बैठकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ अग्निपथ को लेकर चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए यहां भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। आरपीएफ और जीआरपी पूरे स्टेशन परिसर को अपने सुरक्षा घेरे में लिए हुए है।
वहीं प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कोतवाली का पुलिस बल भी लगातार भ्रमण करता रहा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कुछ गाड़ियां देर से आईं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है।