{"_id":"625b0a8b7a169e21d20bb782","slug":"traffic-will-be-smooth-with-1650-new-buses-raibaraily-news-lko6264325176","type":"story","status":"publish","title_hn":"1650 नई बसों से आवागमन होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1650 नई बसों से आवागमन होगा सुगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को जल्द ही 1650 नई बसें मिलेेंगी। साथ ही तीन साल से अधिक पुरानी बसों की डेंटिंग-पेंटिंग होगी। शनिवार को रायबरेली और बछरावां बस स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचे निगम के प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक)/ नोडल अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि निगम की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने का काम शुरू किया गया है। अगले 100 दिन में निगम को दो चरणों में 1650 नई बसें मिलेंगी। इसमें से रायबरेली डिपो को भी कई नई बसें मिलेंगी। ऐसा होने से यात्रियों का आवागमन और ज्यादा सुगम हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि तीन साल से अधिक पुरानी निगम की बसों को डेटिंग-पेंटिंग का काम 15 मई तक कराया जाएगा। रायबरेली स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्यशाला को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। प्रधान प्रबंधक के साथ सेवा प्रबंधक लखनऊ केके सिंह ने शनिवार को रायबरेली बस स्टेशन पर भवन निर्माण की प्रगति को देखा। यात्री शेड में पंखे कम चलते मिले। यात्रियों को धूल से बचाने के लिए ग्रीन कलर नेट लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने एमएसटी काउंटर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक खोलने के आदेश दिए। एआरएम को समय-समय पर यात्री प्लाजाओं का निरीक्षण करने के साथ ही बसों की दशा को दुरुस्त कराकर मार्गों पर भेजने के लिए कहा। बस स्टेशन के आरओ प्लांट को तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। कार्यशाला और स्टेशन पर लगे जनरेटरों में डीजल स्टेशन इंचार्ज व सीनियर फोरमैन के सामने डलवाने के आदेश दिए। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार, सीनियर फोरमैन सुरेशचंद्र यादव, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
बछरावां स्टेशन की दशा देख भड़के, पांच पदों पर होगी भर्ती
नोडल अधिकारी आरएन वर्मा की टीम ने शनिवार को सबसे पहले बछरावां बस स्टेशन का निरीक्षण किया। बछरावां स्टेशन पर उन्हें गंदगी के अंबार के साथ ही भवन जर्जर मिला। शुलभ शौचालय बंद मिलने के साथ ही स्टेशन के पूरब की ओर फल की दुकानें लगी मिलीं। एआरएम को स्टेशन की सफाई के साथ ही पूरब की ओर लोहे व गाटर से बाउंड्रीवाल बनवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें वाशिंग प्लांट भी बंद मिला। स्टेशन पर खड़ी दो बसों की दशा बदहाल मिलने पर बसों को ठीक कराकर मार्गों पर भेजने के आदेश दिए। कार्यशाला में मेंटीनेंस कर्मियों की कमी की जानकारी होने पर उन्होंने आउटसोर्सिंग से पांच पदों को भरने के आदेश दिए।