फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traffic system will remain changed in Sawan

Raebareli News: सावन में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic system will remain changed in Sawan
रायबरेली। सावन मास की 11 जुलाई से शुरुआत होगी। सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में काॅमर्शियल व भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहेगी। सीओ ट्रैफिक गिरजाशंकर त्रिपाठी के मुताबिक सावन मास में पड़ने वाले प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक काॅमर्शियल और भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन



त्रिपुला चौराहा, रतापुर चौराहा, सारस चौराहा, सिविल लाइन चौराहा, सई नदी पुल, मुंशीगंज तिराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, रोडवेज चौराहा, कस्बा बछरावां, एलआईसी गेट, पवन नमकीन, लालगंज तिराहा, दरियापुर, डलमऊ कस्बे में ट्रैफिक जवान तैनात किए जाएंगे। जिले में कांवडि़यों के ठहरने के लिए औघड़ आश्रम को चिह्ति किया गया है।
विज्ञापन



इस तरह होगा रूट डायवर्जन
- जनपद फतेहपुर से आने वाले काॅमर्शियल एवं बड़े वाहन गेगासो पुल लालगंज होते हुए डलमऊ से ऊंचाहार, जगतपुर थाना क्षेत्र, भदोखर-सलोन-प्रतापगढ़-मछली शहर, मड़ियाहूं होकर वाराणसी जाएंगे। वाहनों के वापसी का यही रूट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऐसे काॅमर्शियल व बड़े वाहन जो ऊंचाहार से डलमऊ होते हुए फतेहपुर जाना चाहते हैं, उन्हें सवैया तिराहा ऊंचाहार से लालगंज-गेगासो पुल होते हुए फतेहपुर की तरफ भेजा जाएगा।

- लखनऊ की तरफ से आने वाला यातायात अपने यथावत रूट से आएगा। काॅमर्शियल एवं भारी वाहनों को थाना क्षेत्र भदोखर से सलोन-प्रतापगढ़-मछली शहर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
- सुल्तानपुर, अमेठी से आने वाले भारी वाहन जायस से नसीराबाद की तरफ सलोन होते हुए प्रतापगढ़-ऊंचाहार-जगतपुर से प्रयागराज की तरफ जाएंगे।
- अयोध्या फैजाबाद से आने वाले भारी वाहन जगदीशपुर निहालगढ़ से होकर इन्हौंना-हैदरगढ़ की तरफ से बछरावां लखनऊ जाएंगे।
- महराजगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन त्रिपुला से लखनऊ की तरफ व प्रयागराज की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed