{"_id":"68910169ab93be8d6608507a","slug":"traffic-halted-due-to-falling-of-tree-on-unnao-prayagraj-road-raebareli-news-c-101-1-slko1032-138434-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: उन्नाव-प्रयागराज मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: उन्नाव-प्रयागराज मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप
Tue, 05 Aug 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
गदागंज क्षेत्र में सोमवार को मतीनगंज के पास गिरे पेड़ को हटाने लोग।
-
- 1
-
Link Copied
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान उन्नाव-प्रयागराज राजमार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डालों को काटकर आवागमन बहाल कराया गया। एक घंटे तक आवागमन बंद रहा।
गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर सन्नाटा था। कोई अनहोनी नहीं हुई। मतीनगंज बाजार के निकट सेरसा का पेड़ लगा था, जो बारिश के दौरान सड़क पर गिर गया। पेड़ की डालें सड़क पर आ गईं। इससे आवागमन ठप हो गया।
दोनों तरफ से वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। आवागमन बंद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पेड़ को कटवाकर हटवाया गया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि बारिश से पेड़ गिरा था, जिसे हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।