फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traders take to the streets to press for their demands

Raebareli News: मांगों के लिए सड़क पर उतरे व्यापारी

Wed, 10 Jun 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 10 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traders take to the streets to press for their demands
लालगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी मंगलवार को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे। तहसील में प्रदर्शन कर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋतुराज नगर को सौंपा।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी तहसील परिसर पहुंचे और मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के निर्देश पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। ज्ञापन में जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकानों का एक करोड़ रुपये तक का बीमा कराने, व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने और विलंब से कर या रिटर्न जमा करने पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 9 प्रतिशत करने की मांग की गई।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से किए जाने वाले सर्वे और कार्रवाई समाप्त कर इंस्पेक्टर राज खत्म किया जाए। उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बिजली बिल पर लगने वाले फिक्स और मिनिमम चार्ज समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर महामंत्री संगठन कौशलेंद्र कंचन ने कहा कि व्यापारियों के साथ बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर शीलू त्रिवेदी, शिवम गुप्ता, हरिशंकर श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, नीरज गुप्ता, सत्यम गुप्ता, विनय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और पुष्कर गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed