फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Track work at Shriraj Nagar resulted in railway closure for seven hours

Raebareli News: श्रीराज नगर में ट्रैक पर काम, सात घंटे रेल मार्ग बंद

Sun, 24 May 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 24 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Track work at Shriraj Nagar resulted in railway closure for seven hours
रायबरेली। जिले के श्रीराज नगर रेलवे स्टेशन पर साइडिंग लाइन को मुख्य रेल लाइनों से जोड़ने के लिए शनिवार सुबह से शाम तक सात घंटे काम चला। इससे ट्रैफिक ब्लॉक रहा और ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस दौरान गुजरने वाली सात ट्रेनों को देर से चलाया गया या फिर रास्ते में रोका गया। ट्रेनों के देर तक रुकने के कारण यात्री गर्मी में परेशान हुए।
विज्ञापन


श्रीराज नगर स्टेशन पर साइडिंग के लिए नई प्राइवेट लाइन बनाई गई है, जिसे स्टेशन की रेल लाइनों से जोड़ने का काम कराया गया। सुबह लगभग 9:30 बजे काम शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे खत्म हुआ। वैसे तो सुबह नौ बजे काम शुरू होना था, लेकिन लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे देर से चलाई गई। इस ट्रेन के पास होने के बाद देर से काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन


लखनऊ की ओर से आने वाली ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तथा लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस अपने-अपने स्टेशनों से दो घंटे देर से चलीं और रास्ते में भी रोकी गईं। इससे स्पेशल ट्रेन साढ़े छह घंटे, पंजाब मेल साढ़े पांच घंटे और लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की ओर जाने वाली पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और बनारस-देहरादून जनता मेल को रास्ते में कई जगह रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढ़ी। नीलांचल एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से रायबरेली पहुंची। कुंदनगंज और बछरावां में पौन घंटे रोकी। पंजाब मेल पौने दो घंटे देर से रायबरेली आई, लेकिन हरचंदपुर, कुंदनगंज और बछरावां में डेढ़ घंटे तक रुकी। जनता मेल दो घंटे देर से आई और पौन घंटे तक रायबरेली में खड़ी रही। हरचंदपुर में भी देर तक रुकी।


यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि श्रीराज नगर में काम पूरा होने पर आवागमन बहाल हो गया। पहली ट्रेन नीलांचल एक्सप्रेस पास कराई, फिर बाकी ट्रेनें गुजरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed