{"_id":"6192aa0dfc26db418a0e8c06","slug":"toofan-won-the-race-and-the-long-jump-raibaraily-news-lko6046022105","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान ने जीती दौड़ और लंबी कूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान ने जीती दौड़ और लंबी कूद
विज्ञापन
रायबरेली। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अंडर- 10 और अंडर-12 के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-10 में तूफान यादव ने 60 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान अर्जित किया। दोनों स्पर्धाओं में करन मुंडा द्वितीय रहे।
अंडर-12 के बालकों की 80 मीटर दौड़ में श्रेयांशु पाल प्रथम, शिवांक सिंह द्वितीय, निकेत कुमार तृतीय, लंबी कूद में श्रेयांशु पाल प्रथम, निकेत कुमार द्वितीय, शिवांक सिंह तृतीय, थ्रो-बॉल में अंकुश कुमार प्रथम, शिवांशु यादव द्वितीय रहे। बालिकाओं की 80 मीटर दौड़ में आंचल को पहला, सौम्या यादव को दूसरा, श्रेया यादव को तीसरा, लंबी कूद में श्रेया यादव को पहला, आंचल को दूसरा, सौम्या यादव को तीसरा, थ्रो-बॉल में अंजलि पटेल को पहला, अदिति वर्मा को दूसरा स्थान मिला।
एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बताया कि तीनों दिन विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हो चुकी हैं। सभी विजेताओं को 17 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।