फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tomorrow will be nomination

तैयारियां तेज, कल से होंगे नामांकन

Mon, 08 Apr 2019 11:59 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Mon, 08 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 10 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। नामांकन के लिए सोमवार को तैयारियों को तेज कर दिया गया। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय के बाहर बैरीकेडिंग कर दी गई।

विज्ञापन



यहां आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर विशेष तलाशी के बाद ही प्रत्याशियों को इंट्री दी जाएगी। डिग्री कॉलेज चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट के गेट तक कई बैरियर बनाए जा रहे हैं। प्रत्याशियों के साथ आने वाली समर्थकों की भीड़ को डिग्री कॉलेज चौराहा पर ही रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट स्थित डीएम नेहा शर्मा के न्यायालय कक्ष में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन होंगे। सोमवार को दिनभर बैरीकेडिंग लगाईं गईं। विकास भवन के सामने स्थित गेट से उम्मीदवार नामांकन के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नामांकन कक्ष को मेन गेट से बैरीकेडिंग के माध्यम से लॉक किया गया है। इस गेट से वाहनों की इंट्री भी बंद हो गई है। 10 अप्रैल को जिले में अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।



18 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के दौरान न्यायालय परिसर में पूरी तरह चाक-चौबंद सुरक्षा रहेगी। रिटर्निंग ऑफिसर डीएम नेहा शर्मा होंगी। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी सदर शशांक त्रिपाठी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed