{"_id":"61b4c4ad2187557aa53b074b","slug":"today-oil-salt-and-gram-will-be-distributed-along-with-ration-at-300-shops-raibaraily-news-lko608460837","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 300 दुकानों पर राशन के साथ बंटेगा तेल, नमक व चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 300 दुकानों पर राशन के साथ बंटेगा तेल, नमक व चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सरकार की मंशा पर पहली बार 12 दिसंबर से राशन के साथ रिफाइंड ऑयल, नमक और चने का एक साथ मुफ्त वितरण होगा।
पहले दिन जिले की 300 कोटे की दुकानों को चुना गया है। इसमें 50 दुकानों पर जिले के जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में राशन वितरण कराया जाएगा। विधायक, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख आदि खाद्य सामग्री का वितरण करेंगे। कोरोना टीका लगवा चुके गरीबों को राशन देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
जिले में 5.57 लाख कार्डधारकों में इस माह दाल, तेल और नमक का भी वितरण होना है। जिले में 5572.13 क्विंटल चना, 5572.13 क्विंटल नमक और 5,57,213 लीटर रिफाइंड ऑयल गरीबों में बांटने का लक्ष्य रखा गया है। 5,56,655 लीटर रिफाइंड ऑयल मिल चुका है।
1516 क्विंटल चना मिल चुका है। 5254.81 क्विंटल नमक मिल चुका है। विभाग के स्तर से वितरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं है। पहले दिन 300 दुकानों पर राशन के साथ ही अन्य खाद्य सामग्री बांटी जाएगी।
विज्ञापन
इसमें से कोटे की 50 दुकानों पर विधायक, एमएलसी और ब्लॉक प्रमुखों की मौजूदगी में वितरण कराया जाएगा। इस माह भी कोरोना का टीका लगवा चुके कार्डधारकों को प्राथमिकता पर राशन मिलेगा।
परेशान न हों, आते ही चने का होगा वितरण : डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला ने बताया कि जिले को 5572.13 क्विंटल चना मिलना था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब तक 1516 क्विंटल ही चना आ चुका है।
4056 क्विंटल चना जल्द ही आ जाएगा। नमक की भी कुछ मात्रा कम आ सकी है। उन्होंने कहा कि जिन कार्डधारकों को वितरण के दौरान चना और नमक नहीं मिल पाएगा, उन्हें उपलब्ध होते ही चना, नमक उपलब्ध कराया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में चना आते ही वितरण किया जाएगा।
प्रत्येक कार्ड पर एक-एक किलो चना और नमक के साथ ही एक-एक लीटर रिफाइंड ऑयल मिलेगा। 300 दुकानों पर 12 दिसंबर को वितरण होगा। इसमें 50 दुकानों पर जनप्रतिनिधियों से राशन के साथ ही नमक, तेल और चने के वितरण का निर्णय लिया गया है।