फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   To meet the criteria, give your feedback by March 31

Raebareli News: कसौटी पर खरा उतरने के लिए 31 मार्च तक दें फीडबैक

Tue, 11 Mar 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 11 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
To meet the criteria, give your feedback by March 31
इंदिरा नगर कॉलोनी के पास सड़क तक फैला कूड़ा। - फोटो : संवाद
रायबरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत सिटीजन फीडबैक शुरू हो गया है। शहरवासी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर 31 मार्च तक अपना फीडबैक दे सकते हैं। शहरवासी स्वच्छ भारत मिशन अर्बन पोर्टल के माध्यम से अपना फीडबैक देंगे। इस बार सर्वेक्षण में कचरा मुक्त शहर, वाटर प्लस व सेवन स्टार रेटिंग के अलावा सिटीजन फीडबैक के अंक अहम भूमिका निभाएंगे। राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरना बड़ी चुनौती बना है।
विज्ञापन


इस बार रायबरेली शहर को स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान हासिल रखने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराता है। साफ-सफाई के आधार पर शहर को पूरे देश में रैंकिंग तय होती है। इस बार नगर पालिका परिषद रायबरेली के अफसरों के सामने रैंकिंग को सुधारने की बड़ी चुनौती है। इसी माह केंद्रीय टीम यहां आकर शहर की स्वच्छता की जमीनी हकीकत को परखेगी।
विज्ञापन


इस तरह देना होगा फीडबैक
फीडबैक देने के लिए स्वच्छ भारत मिशन की अर्बन वेबसाइट पर जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 सिटीजन फीडबैक के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर लिखकर इसे जारी रखने के लिंक पर क्लिक करना होगा। फीडबैक के लिए अलग-अलग 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनका जवाब देने के बाद शुरुआत में जो ओटीपी मोबाइल पर आया था, उस ओटीपी को भरकर नीचे सबमिट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में यूपी में आई थी 32वीं रैंक
शहर में पालिका की ओर से कराए गए कार्यों के आधार पर अब तक शहर को अच्छी रैंकिंग नहीं मिली है। वर्ष 2022 में देश में शहर को 214वां व प्रदेश में 40वीं रैंक मिली थी। साल 2023 में शहर सफाई के मामले में 191वें और प्रदेश में 32वें स्थान पर था। ऐसे में रैंकिंग में सुधार करना बड़ी चुनौती बना है।


अच्छी रैंकिंग के लिए हो रही तैयारी
अच्छी रैकिंग हासिल करने के लिए पालिका की तरफ से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अपील की जा रही है कि वह कूड़ेदान में ही कूड़ा फेंके। घर के बाहर या फिर गलियों में कूड़ा न फेंके। शहर में एक दशक से ज्यादा समय से बंद पड़े कूड़ा निस्तारण प्लांट को भी संचालित करा दिया गया है। सड़कों की मरम्मत करके, उनकी रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई भी कराई जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कराया जा रहा है। इस बार सफाई के मामले में रायबरेली शहर को प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed