फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Throwed stones at the home of a young man who threw ink at an AAp MLA

आप विधायक पर स्याही फेंकने वाले के घर पर पथराव

Mon, 25 Jan 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Throwed stones at the home of a young man who threw ink at an AAp MLA
सलोन (रायबरेली)। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र उर्फ आशू सिंह के घर पर शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। जिस समय पथराव हुआ, उस समय जिला संयोजक घर पर नहीं थे। परिवारीजनों के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग जुटे। इससे पहले हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही पहुंचे सलोन कोतवाल ने मामले की जांच की। तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची बाजार निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ आशु सिंह हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक हैं। हाल ही में आप विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने के बाद जितेंद्र सिंह चर्चा में आए थे। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे हमलावरों ने उनके घर पर पथराव किया। इस दौरान दरवाजे पर खड़ी एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि उस दौरान जितेंद्र घर पर मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी प्रीति सिंह, पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह व दोनों बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कोतवाल पंकज त्रिपाठी, चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुुंचे। जिला संयोजक ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। ढाई महीने पूर्व भी वेस्पा फैक्टरी बगहा के पास उनके ऊपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। साथ ही गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। क्षेत्र के बघौला गांव में हुए बवाल के मामले में शांति वार्ता का प्रयास किया गया था। हालांकि घटनाओं को कौन अंजाम दे रहा हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल का कहना है कि हमलावरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed