{"_id":"58dd4dd04f1c1bc20463e149","slug":"three-under-construction-buildings-sealed-with-lps","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीएस समेत तीन निर्माणाधीन भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीएस समेत तीन निर्माणाधीन भवन सील
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सील की गई इमारत
- फोटो : amarujala
कार्य बंद कराने के नोटिस और मानचित्र के विपरीत कार्य करने पर बृहस्पतिवार को आरडीए की टीम ने तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। इसमें डिडौली निकट लखनऊ पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग भी शामिल है।
रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से अवैध निर्माण रोकने के लिए लगातार नोटिस जारी किए जा रहे है। इसके बाद भी निर्माणकर्ता गुपचुप तरीके से काम करा रहे है। आरडीए वीसी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता एम अहमद, अवर अभियंता एसके दीक्षित व एमके शर्मा ने अलग-अलग मोहल्लों में जाकर निर्माण को सील कर दिया।
इसमें लखनऊ पब्लिक स्कूल की डिडौली के निकट स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग भी शामिल है। अफसराें की माने तो नियमों की अनदेखी करके निर्माण कराया जा रहा था।
इसी तरह सुल्तानपुर रोड निकट मोटल तिराहा पर रघुवर दयाल जायसवाल और डायट निकट कौशलेंद्र कुमार की निर्माणाधीन मकान भी सील कर दिया गया।
आरडीए के वीसी ने बताया कि निर्माणकर्ता को पहले से नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी कार्य नहीं रोका गया। बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। अब मानचित्र स्वीकृत होने पर ही राहत मिल सकेगी। अभी कई और निर्माण चिह्नित है, जिन्हे जल्द सील कर दिया जाएगा।