फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three soldiers suspended on indiscipline

अनुशासनहीनता पर तीन सिपाही सस्पेंड

Sun, 22 Nov 2015 11:15 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
पहले तो पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की, लेकिन उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन


एक सिपाही सदर कोतवाली और दो सिपाही मिल एरिया थाने में तैनात थे। सदर कोतवाली परिसर में शुक्रवार को तीन सिपाहियों में मारपीट हो गई थी।

सिपाहियों के बीच उस समय मारपीट हुई थी, जब वहां पर दो सीओ के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पुलिस अधिकारी पर्दा डालने की कोशिश में लगे। यह मामला पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा।

उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद यहां के पुलिस अधिकारी हरकत में आए।एसपी श्रीकांत सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मारपीट करने वाले तीन सिपाहियों महेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार और विपिन कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें सिपाही महेंद्र सदर कोतवाली और सुशील, विपिन मिल एरिया थाने में तैनात थे। एसपी का कहना है कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed