{"_id":"69fdedc5842bce026001152a","slug":"three-month-old-baby-stolen-from-chc-in-raebareli-after-mother-is-distracted-three-arrested-including-couple-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मां को बातों में उलझाकर सीएचसी से चुरा ले गए तीन महीने का बच्चा, दंपती समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मां को बातों में उलझाकर सीएचसी से चुरा ले गए तीन महीने का बच्चा, दंपती समेत तीन गिरफ्तार
Fri, 08 May 2026 07:42 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 08 May 2026 07:42 PM IST
सार
रायबरेली में मां को बातों में उलझाकर सीएचसी से तीन महीने का बच्चा चोरी करने के आरोप में दंपती समेत तीन गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बच्चा बरामद करके परिवारीजन को सौंपा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली में संतान न होने पर महिला ने पति और बहन के साथ मिलकर बेलाभेला सीएचसी से तीन माह का बच्चा बृहस्पतिवार दोपहर को चुरा लिया। बच्चा चोरी होने से मां समेत अन्य परिवारीजन परेशान हो गए। मामले में पुलिस शुक्रवार को दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मासूम को बरामद करके मां के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि कोरचंदामऊ गांव की सुमन बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे अपना इलाज कराने सीएचसी आई थी। साथ में उनका तीन माह का बेटा मैकू भी था। इसी दौरान सुमन को दो महिलाओं ने बातों में उलझा लिया और उनके बेटे को लेकर चली गईं। पुलिस ने बच्चा चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दंपती और उसकी बहन को दबोचा
सीओ ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के लिए पांच पुलिस टीमें लगाई थी। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने सुबह पूरे टईया मजरे भखरवारा गांव की वर्षा त्रिवेदी, उसके पति राहुल त्रिवेदी और मिल एरिया इलाके परिगवां गांव की बहन नमिता को दबोच लिया। वर्षा के घर से चोरी किया गया बच्चा भी बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी वर्षा त्रिवेदी ने बताया कि शादी के बाद पहले बच्चे की मृत्यु हो जाने के कारण और फिर 13 साल बाद भी संतान न होने से वह परेशान थी। इस पर उसने अपने पति और बहन के साथ मिलकर बच्चा चोरी की योजना बनाई थी। योजना के तहत वर्षा और नमिता अस्पताल के अंदर गईं। वर्षा ने बच्चे की मां को दवा दिलाने का बहाना बनाकर बच्चे को गोद में ले लिया, जबकि नमिता ने मां को दूसरी ओर दवा दिलाने के बहाने ले गई। मौका पाकर दोनों बहनें बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गईं और राहुल की बाइक पर बैठकर घर चली गईं।
सीसीटीवी कैमरे के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस
तीन माह के मैकू के चोरी होने से मां सुमन के आंसू नहीं थम रहे थे। परिवार के साथ रोती बिलखती सुमन थाने पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की।भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद बताते हैं कि बच्चे की मां सुमन को टीबी की बीमारी है। वह अपना इलाज कराने अस्पताल थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर के अलावा कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए गए। फुटेज में दो महिला समेत तीन लोग बाइक से बच्चे को जाते हुए दिखे थे। आसपास के लोगों से फुटेज की पहचान कराई गई और फिर आरोपियों को पकड़ लिया गया। बच्चा बरामद होने से गमगीन सुमन का चेहरा फिर खिलखिला उठा।