फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   three layer security during vote counting

मतगणनास्थल पर रहेगी थ्री लेयर सुरक्षा व्यववस्था

Wed, 09 Mar 2022 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
three layer security during vote counting
रायबरेली। विधानसभा चुनाव के बाद अब सकुशल मतगणना कराने की बारी है। मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन किसी तरह का चूक नहीं चाहता है। यही वजह है कि मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। तीन स्थानों पर चेकिंग होने के बाद प्रत्याशियों, उनके एजेंटों, मतगणना कर्मियों को मतगणना स्थल के अंदर एंट्री मिल सकेगी। मतगणना स्थल के अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बल के जवानों को दी गई है।
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को आईटीआई गोरा बाजार में मतगणना होनी है। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर गोरा बाजार के पास पुलिस बैरियर बनाया गया है। यहां पर सिविल पुलिस की ओर से प्रत्याशी, एजेंट और मतगणना कर्मियों के अलावा अन्य लोगों की पहले चेकिंग होगी। इसके बाद वह आगे बढ़ सकेंगे। इसके बाद कुछ दूरी जाने पर मतगणना स्थल गेट पर सिविल पुलिस और पीएसी के जवान चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

इसी गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। इससे गुजरकर सभी को गुजरना होगा। अंदर पहुंचने पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं, जो चेकिंग करेंगे। इसके बाद ही मतगणना स्थल में एंट्री मिल सकेगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की सभी जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को दी गई है। सिविल पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों को मतगणना स्थल पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बताते हैं कि चार कंपनी अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। इन कंपनी में 100 जवान शामिल हैं। इसके अलावा सीओ, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सिपाही समेत कुल 600 सिविल पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मतगणना के वक्त और फिर उसके बाद जिले भर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस-प्रशासन सतर्क रहेगा। चौराहों के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुुलिस पिकेट तैनात रहेगी। पुलिस की गाड़ियां भी गश्त करती रहेंगी।
एसपी का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि मतगणना के बाद जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी की ओर से किसी भी प्रकार का विजयी जुलूस निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस पर निगरानी करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यदि किसी ने जुुलूूस निकालने की कोशिश की तो उसे वहां पर रोक दिया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव बताते हैं कि मतगणनास्थल को लेकर थ्री लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसमें से गुजरकर सभी को जाना होगा। इस दौरान कोई संदिग्ध नजर आता है तो उसे तत्काल पकड़ लिया जाएगा। मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। किसी को भी मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है, जो अपने सेक्टर में रहकर सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। एएसपी ने बताया कि मतगणना स्थल पर बिना अनुमति के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना पास के एंट्री मिलना संभव नहीं होगा। मतगणना कक्ष में पुुलिस कर्मियों की सुबह छह बजे से डयूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed