{"_id":"61f587d9979d93264a00ef21","slug":"three-ill-from-liqor-raibaraily-news-lko6155104183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपामऊ में तीन लोगों की शराब पीने से बिगड़ी हालत, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपामऊ में तीन लोगों की शराब पीने से बिगड़ी हालत, भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव में शनिवार को जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की हालत बिगड़ गई है। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ सदर वंदना सिंह और थानेदार विनय कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनसे शराब न पीने की अपील की।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव निवासी मदन (50), दुर्गा (40), नंदकिशोर (55) की अचानक हालत बिगड़ गई। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताते हैं कि महराजगंज में हुई घटना के बाद शराब माफिया ने विंडीज ब्रांड की देसी शराब को गांव के पास फेंक दिया था। फेंकी गई इसी शराब को तीनों लोग उठाकर घर लाए थे और पी लिया था। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि विंडीज ब्रांड की नकली शराब पीकर रूपामऊ गांव के एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सभी की हालत खतरे से बाहर है। सीओ ने रूपामऊ गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक करके उन्हें जागरूक किया। सीओ ने कहा कि देसी शराब का किसी कीमत पर सेवन न किया जाए।