फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three dies in cold

कड़ाके की ठंड से थम गईं महिला समेत तीन की सांसें

Tue, 09 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three dies in cold
कोहरे के बीच गुजरते वाहन और राहगीर।

रायबरेली जिले में सर्दी का सितम बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो किसान हैं, जबकि एक बुजुर्ग महिला है। धूप निकलने के बाद भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हर कोई परेशान है।  मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम गई। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली। कोहरे की धुंध इस कदर छाई थी कि वाहन रेंगते हुए चले। कड़ाके की ठंड से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। डलमऊ के मोहल्ला चौैरासी निवासी रामरतन (40) की सोमवार रात ठंड लगने से मौत हो गई। रामरतन किसानी करता था।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता और क्षेत्रीय लेखपाल घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को कंबल व आर्थिक मदद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति सुनील श्रीवास्तव ने परिवारीजनों को आर्थिक मदद दी। उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि परिवारीजन ठंड लगने से मौत बता रहे हैं। वहीं डलमऊ के ही सरांय लक्ष्मी गांव निवासी जगराना (80) की ठंड लगने से मौत हो गई।

 

 

पौत्र राहुल मौर्य ने बताया कि जगराना की ठंड लगने पर हालत बिगड़ गई थी। सीएचसी पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि जांच कराई जा रही है। खीरों में बगुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कालीखेडा मजरे भीतरगांव निवासी कंधई लाल लोधी (60) किसानी करता था।
 

 

ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। पत्नी राधा और बेटे गंगादीन ने बताया कि ठंड लगने से मौत हुई है। एसडीएम लालगंज मदन कुमार ने बताया कि लेखपाल दशरथ लाल के माध्यम से घटना की जांच कराई जा रही है।

उधर, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री कम 11 रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता अधिकतम 100 प्रतिशत रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक मौसम में सुधार की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed