फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three dead, including youth from Corona, 35 people positive

कोरोना से युवक समेत तीन मौतें, 35 लोग संक्रमित

Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three dead, including youth from Corona, 35 people positive
रायबरेली। कोरोना संक्रमित एक युवक समेत तीन मरीजों की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। इसमें एक संक्रमित की जिला अस्पताल व दो अन्य की मौत लखनऊ में हुई है। इसके अलावा जिले में 35 और लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें आईटीबीपी व सीएचसी डलमऊ, जिला अस्पताल में भी कोरोना मरीज मिले हैं। मरीजों को एंबुलेंस से एल-1 और एल-2 अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के सत्य नगर के रहने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार रात जिला अस्पताल में लाया गया। रात में ही कोरोना की जांच हुई तो वृद्ध पॉजिटिव मिला। बाद में उसकी मौत हो गई। संक्रमित होने के बाद लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराए गए डलमऊ क्षेत्र के सुल्तानपुर जाला गांव के वृद्ध की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन

लखनऊ के ही ग्लोब हॉस्पिटल में भर्ती बछरावां क्षेत्र के तिलेंडा गांव के 31 साल के युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिले में गुरुवार को 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बकवारी का पुरवा, किला बाजार, कुसुंडी, घोसियाना, नसीराबाद, अहिया रायपुर, हमीरी पट्टी, नेहरू नगर, गोपालीखेडा, जय गुरुदेव आश्रम नयापुरवा, सीएचसी डलमऊ, आईटीबीपी डलमऊ, डोडवापुर, रानानगर, शेरपुर लोधवारी, जिला अस्पताल, नेहरू नगर, आजाद नगर, बिकई, पूरबनायन, न्यू राना नगर, जायस, फुरसतगंज, सरेनी, अरखा आदि गांवों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव, सीडीओ अभिषेक गोयल और सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बुधवार को कोरोना मरीजों के लिए संचालित पेड बटोही रिसॉर्ट का निरीक्षण किया। डीएम ने चिकित्सीय स्टाफ और मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में बात की। डीएम व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों के अच्छे से अच्छा चिकित्सीय सेवाएं देने के निर्देश दिए।
कोरोना संक्रमित पाए गए समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कोरोना को मात दे दी है। वे स्वस्थ होकर लखनऊ के अस्पताल से घर पहुंच गए हैं। पॉजिटिव आने के बाद उन्हे एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हस्तक्षेप के बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जगतपुर क्षेत्र के नवाबगंज के रहने वाले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद वे घर पहुंच गए हैं। पांच दिनों तक होम आइसोलेट रहने के लिए कहा गया है।

महराजगंज क्षेत्र में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पाली गांव के प्रधान के परिवार की 50 वर्षीय महिला तथा कुबना गांव में एक 35 वर्षीय महिला के अलावा अत्रेहटा गांव में 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओथी गांव में 45 लोगों का तथा मऊ गांव में 25 लोगों का सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा। राघवपुर गांव में 20 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। प्रभारी ब्लॉक महाराजगंज कमल श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed