फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three dead including teenager in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत तीन की मौत

Mon, 07 Dec 2020 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three dead including teenager in road accidents
रायबरेली। नसीराबाद थाना और लालगंज व महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो सगे भाइयों समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार डीह थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी रिजवान (14) पुत्र नवीशेर और इसी उसका साथी सत्यम (13) शनिवार रात साइकिल से धरई चौराहा से घर लौट रहे थे। नसीराबाद थाना क्षेत्र में सलोन-जायस मार्ग हौदहा तालाब के पास तेज रफ्तार लोडर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल रिजवान की मौके पर मौत हो गई। सत्यम को गंभीर हालत में सीएचसी नसीराबाद से जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में ले लिया। एसओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बत नगर का रहने वाला सर्वेश (29) पुत्र रामकरण बाइक से पहरावां निवासी रामगुलाम व राज नारायण को घर छोड़ने जा रहा था।
हसनगंज और पहरेमऊ के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया और रामगुलाम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महराजगंज-शिवगढ़ रोड पर हसनपुर गांव के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएससी पहुंचाया गया। उसकी पहचान वीर बहादुर (30) निवासी पुरे गोसाई मजरे कुश माहुरा के रूप में हुई है।
हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार देर रात फतेहपुर रोड पर पूरे मगरहन गांव के निकट स्विफ्ट कार और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे वैन सवार सरौली डेरापुर, कानपुर देहात निवासी सुनील, ज्ञानेंद्र, हेमंत, आयुष व अजय घायल हो गए।
वहीं स्विफ्ट कार का ड्राइवर तेज रफ्तार से वाहन लेकर भागने लगा। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नजदीक के एक ढाबे पर अलाव ताप रहे बेनीमाधवगंज निवासी सर्वेश, पूरेदिरगज मजरे लालूमऊ निवासी रामखेलावन व पूरे नोखेलाल मजरे दरियापुर गांव निवासी सरवन को कुचलते हुए पानी के टंकी से जा टकराया।
इससे कार चालक जितेंद्र निवासी मिशिरखेड़ा सहित चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने छह लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामखेलावन की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतक रामखेलावन के पुत्र संदीप की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। वहीं क्षेत्र के सेमरी चौराहा के निकट रविवार को दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

जिसमें एक बाइक पर सवार दो सगे भाई गंभीर सुखऊखेड़ा गांव निवासी कुलदीप व राहुल रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य बाइक सवार बाइक लेकर भाग गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायल भाइयों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed