फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three dead, five seriously injured in road accidents, including Divyang

हादसों में दिव्यांग समेत तीन की मौत, पांच गंभीर

Mon, 14 Dec 2020 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three dead, five seriously injured in road accidents, including Divyang
रायबरेली। मिल एरिया व गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र और डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दिव्यांग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमावां प्रतिनिधि के अनुसार प्रयागराज जिले के पचवारा थाना लालपुर निवासी दीपक (28) पुत्र संतोष सिंह अपनी ननिहाल मिल एरिया थाना क्षेत्र के दाउदनगर आया था। यहां अपने साथी दीपक सिंह (30) पुत्र देवी सिंह के साथ शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक से डिघिया बाजार से घर आ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अमावां के निकट सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक सवार पीछे से भिड़ गए। गंभीर रूप से घायल दीपक पुत्र संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे दीपक पुत्र देवी सिंह को सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सुनील कुमार वर्मा ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ट्रक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूरे अढ़ाना मजरे सरांय दिलावर गांव निवासी दिव्यांग ललित कुमार (32) शनिवार शाम को अपनी तिपहिया स्कूटी से अपने मित्र रमेश कुमार के साथ रायबरेली से लौट रहा था।
जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर कुटिया चौराहा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया।
जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दिव्यांग ललित कुमार की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सतांव प्रतिनिधि के अनुसार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम लालगंज की तरफ से टेंपो गुरुबख्शगंज चौराहा की तरफ आ रहा था। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक टेंपो पलट गया। इससे टेंपो पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

कार्यवाहक गुरुबख्शगंज थानेदार सुरेश सिंह ने बताया कि हादसे में गुरुबख्शगंज क्षेत्र के मेहरामऊ निवासी नसीम (20) पुत्र मकबूल अहमद की मौत हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। उनके नाम पते की जानकारी कराई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed