फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three corona infected, including pharmacist and health inspector

फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर समेत तीन कोरोना संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three corona infected, including pharmacist and health inspector
रायबरेली। बछरावां सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर के साथ ही तीन लोग बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर के धुन्नी सिंह नगर का रहने वाला अधेड़ कुछ दिन पहले ही कुवैत से आया था। एसजीपीजीआई लखनऊ से गुरुवार शाम रिपोर्ट आने के बाद तीनों मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। धुन्नी सिंह नगर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बछरावां क्षेत्र के रैन गांव में कोरोना संक्रमित पाए गए मरीज की सैंपलिंग बछरावां सीएचसी की टीम ने की थी। सैंपल लेने के कुछ दिन बाद ही दोनों लोगों में लक्षण आने शुरू हो गए थे। आशंका के तौर पर फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। फार्मासिस्ट शुगर का मरीज भी है। हालांकि दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के धुन्नी सिंह नगर में रहने वाला एक अधेड़ कुछ दिन पहले कुवैत से आया था। आशंका होने पर अधेड़ ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आ गई। अधेड़ को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद मोहल्ले में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई है। साथ ही मोहल्ले को सील करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें बछरावां सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर भी शामिल है। एक मरीज शहर का रहने वाला है। वह कुवैत से आया था। तीनों मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed