फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three contenders from BSP, two from BJP and three from SP filled the form

बसपा से तीन, भाजपा से दो व सपा से तीन दावेदारों ने भरा परचा

Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three contenders from BSP, two from BJP and three from SP filled the form
रायबरेली। जिले में चौथे चरण के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच मंगलवार को 13 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। बसपा से तीन, भाजपा से दो व सपा से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने अभी तक एक भी सीट पर नामांकन नहीं किया है। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए अब तक 23 उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चौथे चरण के लिए तीन फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

हरचंदपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने दो सेटों पर अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। हरचंदपुर सीट से ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विमल किशोर, बसपा से शेर बहादुर, बहुजन मुक्त पार्टी से रामस्वरूप ने भी नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दिया। सरेनी से ही सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने भी दो सेटों में अपना पर्चा जमा किया।
बछरावां विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार लाजवंती कुरील, मौलिक अधिकार पार्टी से चंद्रशेखर, सबका दल यूनाइटेड से बाबूलाल ने नामांकन किया। रायबरेली सदर विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार मो. अशरफ, जन अधिकार पार्टी से राधेश्याम ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय शिवकुमार, निर्दलीय रामपाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
कलेक्ट्रेट के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और नामांकन कक्षों के गेट पर गहन तलाशी के बाद ही दावेदारों और उनके प्रस्तावकों को प्रवेश दिया गया। उधर, कांग्रेस की ओर से अभी तक किसी भी सीट पर उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं किया है। जबकि नामांकन के लिए महज दो दिन बचे हैं।
16 और पर्चे बिके, अब तक 104 ने खरीदे 122 पर्चे
नामांकन के छठवें दिन मंगलवार को 15 और दावेदारों ने 16 पर्चे खरीदे। अब तक 104 दावेदार 122 नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। बछरावां विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी व एक निर्दलीय ने पर्चा खरीदा।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा ने दो सेट व चार अन्य ने एक-एक सेट पर्चा लिया। रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से सपा के अलावा तीन निर्दलीयों ने पर्चा खरीदा। सरेनी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल व एक निर्दल ने परचा लिया। ऊंचाहार क्षेत्र से तीन निर्दलीयों ने पर्चा खरीदा।

सलोन में पहले दिन सपा, भाजपा व कांग्रेस समेत छह ने लिया पर्चा
पांचवें चरण के लिए सलोन विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सलोन में 27 फरवरी को मतदान होगा। यहां शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन भाजपा के दावेदार ने चार सेट में पर्चा लिया। कांग्रेस, सपा, लोक जनशक्ति पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के दावेदारों ने दो-दो सेट में पर्चा लिया। दो निर्दलीयों ने भी एक-एक सेट पर्चा लिया। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed