फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Those who are negligent in government work will be punished

सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले होंगे दंडित

Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Those who are negligent in government work will be punished
रायबरेली में शनिवार को कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण करती जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। नवागंतुक जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2009 बैच के आईएएस माला आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। इससे पहले वह बहराइच, बस्ती जिलों में डीएम, विशेष सचिव निर्वाचन व अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदि कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ विशेष सचिव आवास से रायबरेली की डीएम बनाई गई हैं।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण के बाद डीएम ने कहा कि नियम और शासनादेश के विपरीत किसी भी स्तर पर काम नहीं होने दिया जाएगा। सरकार की लाभ परक योजनाओं का लाभ पात्र गरीबों तक पहुंचाया जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में विकास कार्य गुणवत्तायुक्त व समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकारी कार्यों में शिथिलता, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी- कर्मचारी दंडित किए जाएंगे। टीम भावना से कार्य कराए जाएंगे। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखकर कार्रवाई की जाएगी। शाम को डीएम बचत भवन में मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान डीएम ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर सीडीओ प्रभाष कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed