{"_id":"606b54038ebc3ecbaa3c4d61","slug":"third-death-in-five-days-70-infected-including-former-mla-s-wife-raibaraily-news-lko572851069","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में तीसरी मौत, पूर्व विधायक की पत्नी समेत 70 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में तीसरी मौत, पूर्व विधायक की पत्नी समेत 70 संक्रमित
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना ने एक बार फिर से जिले में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सदर से पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह और डूडा के परियोजना अधिकारी मुनेंद्र कुमार सिंह सहित 69 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। साथ ही पांच दिन में कोरोना से तीसरी मौत हो गई। शहर के राना नगर मोहल्ले के रहने वाले युवक ने संक्रमित होने के बाद लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित होने के बाद मौतों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 333 हो गई है। इसमें 191 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के राना नगर के रहने वाले 40 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट बीती 31 मार्च को पॉजिटिव आई थी। युवक को लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सोमवार को जिले में 2436 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें अमावां क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह और डूडा के परियोजना अधिकारी मुनेंद्र कुमार सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके अलावा जिले में 67 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना संक्रमित मरीजों में शहर के इंदिरा नगर, रफीनगर, कैपरगंज, आरडीए कॉलोनी, कैपिटल सिनेमा, प्रभूटाउन, निराला नगर, क्रांतिपुरी, छोटा घोसियाना, कृष्णा नगर, किलाबाजार, राजकीय कॉलोनी, दरीबा, कसेहटी, अरखा, सलोन, भदोखर, प्रेमराजपुर, बसंतपुर, ऊंचाहार, गणेश नगर, प्रेमराजपुर, मुंशीगंज, भोजपुर, पूरे मऊ पाठक, उंडवा, जगतपुर, पूरे महरानी, खटिकाना, बेहटाकला लालगंज क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। पहले से संक्रमित 25 मरीज स्वस्थ हो गए। वर्तमान समय में 333 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 193 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
शहर सहित जिले में 157 हॉट स्पाट बनाए गए
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा होने के बाद पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गंभीर रुख अपनाया है। शहर सहित जिले में 157 हॉट स्पाट बनाए गए हैं। एसपी ने बताया कि शहर के इंदिरा नगर, रफीनगर, कैपरगंज, आरडीए कॉलोनी, कैपिटल सिनेमा, प्रभूटाउन, निराला नगर, क्रांतिपुरी, छोटा घोसियाना, कृष्णा नगर, किलाबाजार, राजकीय कॉलोनी, मुंशीगंज, गणेश नगर को हॉट स्पाट बनाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां संक्रमित मरीज मिले हैं, उन मोहल्ले व क्षेत्र को हॉट स्पाट घोषित किया गया है।
जगतपुर में एक ही दिन में नौ लोग संक्रमित
जगतपुर। सीएचसी में सोमवार को एंटीजन किट के माध्यम से 50 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजटिव आ गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि पूरे कछवाह, पूरे महारानी छीछेमउ, पूरे बरवन सिंह, उड़वा के रहने वाले नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल भेजा गया है।