फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Third accused who attacked student also arrested

छात्र पर हमला करने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Third accused who attacked student also arrested
रायबरेली। मिल एरिया पुलिस ने एलएलबी के छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रविवार को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जांच में घटना के वादी और मामले में शामिल आरोपियों के आपराधिक इतिहास होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

अब पुलिस खंगाल रही है कि इन सभी के खिलाफ किस-किस थाने में कितने मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास खंगालने के बाद पुलिस इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कह रही है। जिससे कि इनकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के पूरे केवली मजरे पोठई गांव का रहने वाला रिंकू यादव उर्फ सूर्य प्रताप यादव वर्तमान समय में गायत्री नगर में रहता है। उस पर गुरुवार रात जानलेवा हमला हुुआ था। उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर शनिवार को आरोपी अनूप व हरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था। थानेदार अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के तीसरे आरोपी अनीश निवासी घोसियाना को भी पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच में पता चला कि इसमें कई आरोपियों के खिलाफ रायबरेली के साथ लखनऊ में मुकदमे दर्ज हैं। घटना का वादी डीह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इन सभी का आपराधिक इतिहास खंगालने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed