{"_id":"67d9c3332ae4e87d9203ffd8","slug":"they-used-to-steal-trolleys-by-tying-them-to-tractors-four-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-129357-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रैक्टर में बांध चुरा ले जाते थे ट्रॉली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रैक्टर में बांध चुरा ले जाते थे ट्रॉली, चार गिरफ्तार
Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। वाहन चोर गिरोह के चार शातिरों को सलोन पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी प्रतापगढ़ के, जबकि एक आरोपी सलोन निवासी हैं। इनके पास से चोरी हुई दो बाइकें और दो ट्राॅली बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीदा हुआ है जिसमें वे सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली बांधकर ले जाते थे और मजबूरी बताकर सस्ते में लोगों को बेच देते थे।
पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि सलोन इलाके के पूरे बदऊ मोड़ के पास से प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाने के दीपक कुमार तिवारी, लालगंज अझारा थाने के पूरे चोप सिंह मजरे अगई के विवेक वर्मा उर्फ लवकुश, नवनीत शर्मा और सलोन कोतवाली के अइया का पुरवा मजरे कमालुद्दीनपुर के राहुल पटेल को पकड़ा गया है।
एसपी के मुताबिक सडक़ किनारे खड़ी ट्रॉली चुराया करते थे। इन लोगों ने ट्रैक्टर ले रखा था। उसी ट्रैक्टर में ट्राली जोडक़र उसे चुरा लेते थे। साथ ही बाइकें भी चुराते थे। चोरी किए गए वाहनों को सुनसान स्थान पर रखते थे। साथ ही अपनी मजबूरी का बहाना बनाकर जरूरतमंंद लोगों से वाहनों की बिक्री कर लेते थे।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से चोरी की गई ट्रैक्टर की दो ट्राली, दो बाइकें, एक ट्रैक्टर, लोहे की राॅड के अलावा 1800 रुपये की नकदी बरामद की गई है। बरामद की गई बाइकें आरोपियों ने प्रतापगढ़ से चुराई थीं। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सलोन कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह मौजूद रहे।
दीपक पर तीन जिलों में दर्ज हैं 10 मुकदमे
एसपी के मुताबिक आरोपी दीपक गैंग का सदस्य है। इसी के इशारे पर अन्य सदस्य रेकी करने के बाद वाहनों को चुराने का कार्य करते थे। दीपक पर प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट के 10 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही विवेक पर पांच और नवनीत, राहुल पर तीन-तीन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।