{"_id":"681129bf3212257cca0a5f5f","slug":"they-come-with-the-window-closed-and-take-the-votes-and-go-away-raebareli-news-c-101-1-rai1002-132107-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शीशा बंद करके आते और वोट लेकर चले जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शीशा बंद करके आते और वोट लेकर चले जाते हैं
Wed, 30 Apr 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दिशा की बैठक के बाद उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी योग्य सांसद नहीं हैं। वे शीशा बंद करके आते हैं और वोट लेकर चले जाते हैं। वह जिले में सिर्फ जलेबी खाने आते हैं। उनका विकास से कोई लेना देना नहीं है।
उद्यान राज्य मंत्री के निशाने पर राहुल गांधी हमेशा से रहे हैं। पिछले साल नवंबर में भी दिशा की बैठक के बाद उन्होंने बचत भवन के बाहर तख्ती दिखाकर राहुल गांधी के खिलाफ निशाना साधा था। इस बार भी दिशा की बैठक खत्म हुई तो उनके निशाने पर राहुल गांधी रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिशा की बैठक के माध्यम से देश में चर्चा में आ जाते हैं। हो सकता है कि अभी रास्ते में जलेबी खा लें, हो सकता है कि मोची की दुकान में बैठ जाएं। वह मीडिया में बने रहना चाहते हैं।
वे असली गांधी नहीं हैं। वह किसी के सवालों का जवाब नहीं देते हैं, उनमें सवालों का जवाब देने की क्षमता नहीं है। वह अयोग्य सांसद हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि दिशा की बैठक में पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि उनके कहने पर दी गई। इसका प्रस्ताव पास कर पीड़ितों के परिजनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षिकाओं के मामले में जताई आपत्ति
दिशा की पिछली बैठक में उठे नगर पालिका के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं के मामले में मंगलवार को हुई बैठक में उद्यान मंत्री ने आपत्ति जताई। कहा कि यह मामला दिशा की बैठक का एजेंडा नहीं है। इस पर अमेठी सांसद केएल शर्मा ने कहा कि मामले को रेफर किया जाए। इससे संसदीय कार्य मंत्रालय की बैठक में उठाया जाएगा।
नहीं आए विधायक मनोज और अदिति
दिशा की बैठक में ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय और सदर विधायक अदिति सिंह ने शामिल नहीं हुए। उनके शामिल न होने पर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
99.47 प्रतिशत आवास पूर्ण होने पर बजाई तालियां
रायबरेली। दिशा की बैठक में विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 99.47 प्रतिशत आवास पूर्ण होने का मामला उठाया। कहा कि इसके लिए सरकार का स्वागत करना जरूरी है। इस पर सदन में सभी ने सबसे अच्छी प्रगति पर तालिया बजाकर एक स्वर में सरकार के काम की तारीफ की। जिले में 81823 आवासों में 81390 से अधिक प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण कराया जा चुका है।
सर्वे कराकर देंगे रिपोर्ट : डीएम
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत उठे मामले में डीएम हर्षिता माथुर ने बैठक में आश्वासन दिया कि वे नए सिरे से सर्वे कराकर अगली बैठक में वास्तविक आंकड़े देंगी। अन्य मामलों में बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा।