फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There will be a third eye on every activity of the enrollment process

नामांकन प्रक्रिया की हर गतिविधि पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Wed, 19 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
There will be a third eye on every activity of the enrollment process
रायबरेली। सात दिन बाद जिले में विधानसभा चुुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया की हर गतिविधि पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। नामांकन स्थल के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि सकुशल पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास तैयारी की जा रही है। इस बार पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। जिले की छह विधानसभा सीटों सदर, हरचंदपुर, बछरावां, सलोन, सरेनी और ऊंचाहार में 23 फरवरी को मतदान होगा।
जबकि 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। नामांकन प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को मिली है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन स्थल के अंदर और बाहर 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी तरह की गड़बड़ न हो सके। पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन स्थल से कुछ दूरी पर ही भीड़ को रोक दिया जाएगा। किसी भी दल के प्रत्याशी को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कुछ पुलिस कर्मी सादे कपड़े में तैनात रहेंगे।
इतनी फोर्स तैनात रहेगी
थानेदार 6
सिपाही 60
उपनिरीक्षक 11
महिला आरक्षी 10
पीएसी एक प्लाटून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed