फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There is panic in the villages, the jackal could not be caught

Raebareli News: गांवों में मची है खलबली, हाथ नहीं लगा सियार

Thu, 31 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 31 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
There is panic in the villages, the jackal could not be caught
शिवगढ़ (रायबरेली)। सियार के हमले के बाद ब्लॉक क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत कम नहीं हो रही। लोग बच्चों को अकेले घर से नहीं निकलने दे रहे हैं। वहीं मंगलवार की रात और बुधवार को वन विभाग की टीम ने गांव में दस्तक दी लेकिन एक भी सियार हाथ नहीं लगा। वन विभाग का दावा है कि सियार जंगल और खेतों में चले गए हैं। उन पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


ओसाह, नयापुरवा, पाराखुर्द, तौली समेत अन्य गांवों में सियारों के हमले से लोगों में दहशत है। पांच दिन पहले ओसाह गांव के मनीष कुमार, नया पुरवा मजरे तौली के लवलेश, पाराखुर्द गांव की कनक दीक्षित, देवेश मौर्य पर सियार ने हमला कर दिया था। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


यहां हालात ये हैं कि लोगों को घरों से निकलने में डर लग रहा है। ग्रामीण रामनिवास, रतनदीप, अविनाश ने बताया कि जब से सियाराें ने हमला किया, तब से बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। लोग भी लाठी-डंडा लेकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। वन क्षेत्राधिकारी नावेद सिद्दीकी ने बताया कि चार टीमें गठित की गई है। दिन-रात गांवों में पहरेदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed