{"_id":"68e02fccd553ed90960efb7f","slug":"there-is-no-terrorist-sign-in-the-plot-to-overturn-nauchandi-raebareli-news-c-101-1-slko1034-142152-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नौैचंदी पलटाने की साजिश में आतंकी संकेत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नौैचंदी पलटाने की साजिश में आतंकी संकेत नहीं
Sat, 04 Oct 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते महाप्रबंधक एके वर्मा व अन्य मंडलीय अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रतापगढ़ जिले के नवाबंगज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखकर नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के मामले में अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि इस घटना के पीछे किसी भी तरह की आतंकी साजिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसे असामाजिक तत्वों की शरारत ही माना जा रहा है।
प्रतापगढ़ जिले के परियावां और रायबरेली जिले के अरखा स्टेशन के बीच गौरी गांव में 16 सितंबर की रात रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रख दिया गया था, जिससे प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस टकरा गई थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह घटनास्थल फाफामऊ-ऊंचाहार रेलमार्ग पर प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आता है। इसीलिए घटना की एफआईआर नवाबगंज थाने में दर्ज हुई थी। घटना के बाद से ही नवाबगंज पुलिस छानबीन में जुटी है।
बृहस्पतिवार को देर शाम फाफामऊ की ओर से निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक घटनास्थल भी पहुंचे और कुछ देर रुक कर जानकारी ली। ऊंचाहार पहुंचने पर महाप्रबंधक से घटना के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह बात जरूर है कि स्लीपर काफी भारी होता है और उसे उठाकर रखना ट्रैक पर मुश्किल है, लेकिन घटना के पीछे आतंकी साजिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इस क्षेत्र में आतंकी गतिविधि की कोई सूचना भी नहीं मिली है। ट्रेन पर पत्थर फेंकने या ट्रैक पर कुछ रख देने के पिछले मामलों से शरारत की बात सामने आई। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही लग रहा है।
खुफिया टीमें भी कर रही हैं जांच
रायबरेली। नौचंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश के मामले में खुफिया टीमें भी लगी हैं। घटनास्थल और आसपास के गांवों में लगातार ये टीमें पड़ताल कर रही हैं। घटना के खुलासे के लिए पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की छानबीन के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध खुुफिया शाखा लगी है, जो घटनास्थल का कई बार दौरा करने के साथ आसपास के गांवों में जांच कर रही है।
ऊंचाहार के आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि गहनता से जांच कराई जा रही है। किसी भी पहलू को नजरंदाज नहीं किया जा रहा है। नवाबगंज के थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि घटना वाले दिन आसपास सक्रिय रहे सभी मोबाइल नंबरों को जांच के दायरे में रखा गया है।
ऊंचाहार स्टेशन की व्यवस्थाओं को परखा
रायबरेली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा बृहस्पतिवार शाम मंडल रेल प्रबंधक एसके वर्मा व अन्य मंडलीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए ऊंचाहार स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाएं देखीं। यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। क्या नया काम चल रहा है और भविष्य में क्या काम कराया जाना है, इस बारे में मातहतों से जानकारी ली। इसके पहले उन्होंने रास्ते में रेलवे ट्रैक, रेलवे क्रॉसिंग, सिग्नल समेत अन्य तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। देर शाम ऊंचाहार में निरीक्षण के बाद रेलवे जीएम लखनऊ लौट गए। (संवाद)