{"_id":"5d866b868ebc3e93b9522a3d","slug":"theif-caught-raibaraily-news-lko482837171","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर दरोगा ने चोर को पकड़ा, उधर पूछताछ के नाम पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर दरोगा ने चोर को पकड़ा, उधर पूछताछ के नाम पर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस के भी खेल निराले हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें कोतवाली में तैनात दरोगाओं की सेटिंग-गेटिंग को उजागर कर दिया है। चोरी के मामले में युवक को एक दरोगा ने पकड़ा, लेकिन दूसरे दो दरोगाओं ने पूछताछ के बहाने अपने सुपुर्दगी में ले लिया।
इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की और मामले से यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वह कोतवाली के पीछे से भाग गया। दो दरोगाओं के इस खेल की जानकारी होने पर सीओ सदर भी अवाक रह गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं। यह वही दरोगा है, जिसको लापरवाही के मामले में तत्कालीन एसपी सुनील कुमार सिंह ने सस्पेंड किया था।
दरअसल, दो दिन पहले कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्रा ने जिला कारागार के पास से एक युवक को संदिग्ध दिखने पर पकड़ा था। उस युवक का चोरी की घटनाओं में हाथ होने की बात सामने आई। कुछ लोग युवक को छुड़वाने पहुंचे। रुपये भी दे रहे थे, लेकिन दरोगा ने युवक को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
मामला चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र का होने के कारण दरोगा ने युवक को इंदिरा नगर चौकी में तैनात दरोगा हरिसरन सिंह के सुपुर्द कर दिया। जानकारी होने पर कोतवाली में गठित विशेष टीम के दो दरोगा चौकी पहुंच गए। यह कहते हुए दरोगा हरिसरन से पकड़े गए युवक को अपने सुपुर्दगी में ले लिया कि इससे हम पूछताछ करेंगे।
इस मामले में विशेष टीम के दो दरोगाओं ने युवक की पहचान पर कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया। कहा जा रहा है कि सेटिंग-गेटिंग होने के बाद विशेष गठित टीम के दोनों दरोगाओं ने यह कहते हुए अन्य दरोगाओं को गुमराह कर दिया कि वह कोतवाली के पीछे से भाग गया।
ऐसे कैसे ठीक होगी शहर की पुलिसिंग व्यवस्था
रायबरेली। कोतवाली में तैनात को कुछ दरोगाओं की इसी लापरवाही की वजह से शहर में चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले एक हफ्ते में चेन स्नेचिंग की चार से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद पुलिस इसको लेकर गंभीर नहीं है।
यही नहीं कुछ ऐसे दरोगा हैं, जो यहां पर काफी अरसे से तैनात हैं। उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही वजह है कि पुलिसिंग व्यवस्था ध्वस्त है। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। दिनदहाड़े शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं।
युवक को छोड़ने का मामला गंभीर, कराएंगे जांच
चोरी के मामले में पकड़े गए युवक को छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा किया गया है तो गलत है। प्रकरण की जांच सीओ सदर से कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित दरोगाओं को निलंबित किया जाएगा।
-स्वप्निल ममगाई, एसपी