{"_id":"60562df58ebc3ed3a34093c4","slug":"theft-raibaraily-news-lko5705043134","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर व तीन दुकानों से चोरों ने पार किया साढ़े पांच लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर व तीन दुकानों से चोरों ने पार किया साढ़े पांच लाख का माल
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने तीन गांवों में मोटर मकैनिक समेत के घर व दो दुकानों से नकदी समेत साढ़े पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया।
चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। चोरों ने दो घरों में चोरी का प्रयास भी किया, लेकिन लोगों की नींद खुल जाने से चोर बिना चोरी किए फरार हो गए।
चौहनिया गांव गिरीश पटेल मोटर मैकेनिक है। शुक्रवार को वह घर में परिवार के साथ सो रहा था। चोरों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी को दुपट्टे के सहारे खंभे से बांध दिया तथा दूसरे कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके अंदर घुस गए।
एक कमरे का ताला तोड़कर 90 रुपये के अलावा सोने, चांदी के जेवर पार कर दिए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। यहां चोरी करने के बाद चोर अडोबर गांव से बाहर स्थित रामकुमार तिवारी की परचून की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत पांच हजार रुपए का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
इसी के पास में ही राम नरेश गुप्ता की होटल दुकान का ताला तोड़कर दुकान से नगदी समेत पच्चीस हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। तीनों जगह करीब साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी हुई है।
यही नहीं चोरों ने अजमतउल्लागंज गांव के इंद्रबहादुर सिंह तथा दलबहादुर सिंह के घर भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन लोगों की नींद खुल जाने के कारण इससे चोर भाग निकले। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।