{"_id":"0aa7ed27be3840dcec2eaf63db3f7119","slug":"the-young-man-made-a-jump-in-the-river-sailors-rescued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में युवक ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में युवक ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक के पीछे आई उसकी मां व वहां मौजूद लोगों ने उसको रोकने का काफी प्रयास किया।
शोरगुल सुनकर दो नाविकों ने नदी में छलांग लगाकर युवक को बाहर निकाला। युवक के पेट में काफी पानी जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिवारीजनों का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
डलमऊ कस्बे के मोहल्ला चौरासी निवासी निश्चल (19) मंगलवार की दोपहर घर से निकल पड़ा। उसकी मां शिवलली भी उसके पीछे चल पड़ी। शिवलली के होश उस समय उड़ गए, जब युवक ने पुल से छलांग लगा दी।
शोर सुनकर शेरंदाजपुर निवासी नाविक पंकज और केतन वहां आ गए। युवक को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना वे नदी में कूद पड़े। नदी के तेज बहाव में बड़ी मुश्किल से दोनों ने युवक को तलाश लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कोतवाल एसपी उपाध्याय ने युवक को सीएचसी भेजा। डॉक्टर का कहना है कि पेट में पानी जाने से युवक की हालत बिगड़ गई है। मां का कहना है कि युवक सूरत में रहता था। वहां एक मार्ग दुघर्टना में उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। जिसकी वजह से वह नदी में कूद गया।