फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man killed his wife

पत्नी को राड से पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 12 Dec 2020 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
The young man killed his wife
रायबरेली। युवक ने अपनी पत्नी को राड से पीट-पीटकर मार डाला। उसे शक था कि उसकी पत्नी उसकी हत्या कर सकती है। दरिंदे पति ने पत्नी की हत्या कर कमरे में ताला डाला और फिर जहानाबाद पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां उसने पुलिस से कहा कि पत्नी मारना चाहती है। पुलिस घर पहुंची तो उसे युवक की पत्नी का शव मिला, वहां पूरा बेड खून से सना था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी और कोतवाल अतुल सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ गांव निवासी धीरज पांडेय की शादी करीब चार साल पहले प्रतापगढ़ जिले के ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसई की रहने वाली अनुपमा पांडेय (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद अनुपमा को एक बिटिया भी हुई। बताते हैं कि धीरज पांडेय अपनी पत्नी व बेटी के साथ रायबरेली शहर के चंद्रनगर मलिकमऊ रोड स्थित नाना लक्ष्मी नारायण द्विवेदी के घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को धीरज ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके सिर पर राड से कई वार किए। इससे बेड खून से सन गया। हत्या करने के बाद आरोपी जहानाबाद पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी उसे परेशान करती है। जहर देकर उसकी हत्या करना चाहती है।
पुलिस घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई तो धीरज की पत्नी का शव पड़ा था। सीओ सदर, कोतवाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। सनसनीखेज वारदात की जानकारी से दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार युवक को शक था कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करना चाहती है, इसलिए उसने पत्नी को मार डाला। कोतवाल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताते हैं कि आरोपी युवक बेरोजगार है। बचपन से ही वह नाना के घर पर रहता था। पत्नी उससे नौकरी करने की बात कहती थी ताकि परिवार की रोजी-रोटी चल सके। पर ऐसा वह नहीं कर रहा था। इसको लेकर अनबन चल रही थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी का कहना है कि पत्नी उसे कई माह से दवा में कुछ मिलाकर दे रही थी जिससे उसकी तबियत खराब रहती थी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया था लेकिन उसमें कुछ नहीं निकला था।

एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि धीरज पांडेय को शक था कि पत्नी उसकी हत्या करना चाहती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की जांच की। साथ ही युवक को हिरासत में लेकर उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed