फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man had attempted self-immolation

युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 23 Jun 2015 12:09 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। मामले को छिपाने के लिए झुलसे युवक को रायबरेली के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर युवक ने आग लगा ली। खीरों के तादुल्लापुर मजरे कुसुंडी गांव निवासी अशोक कुमार (22) ने सुबह किसी बात को लेकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना के समय उसकी पत्नी घर पर थी, जबकि मां किसी काम से बाहर गई थी। पत्नी के चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े और किसी तरह आग बुझाई।  परिवारीजन व ग्रामीण उसे सीएचसी ले जाने के बजाय सीधे रायबरेली लेकर चले गए। उसने आग क्यों लगाई, इस बाबत परिवारीजन कुछ नहीं बता पा  रहे हैं। हालांकि ग्रामीण कह रहे कि पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed