फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The worker who was painting the house fell down along with the ladder, died

मकान की पुताई कर रहा श्रमिक सीढ़ी समेत नीचे गिरा, मौत

Fri, 04 Feb 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The worker who was painting the house fell down along with the ladder, died
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो मंजिला इमारत की पुताई करते समय श्रमिक सीढ़ी से नीचे गिर गया। श्रमिक को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का परिवार दिल्ली में रहता है, जिन्हें सूचना दी गई है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया पूरे कुशल गांव निवासी मनारे (48) का परिवार दिल्ली में रहता है। जनवरी में वह गांव आया था, यही वह मजदूरी करता था।
सलोन कस्बे के मानिकपुर तिराहे पर एक कपड़ा व्यापारी के दो मंजिला घर पर वह पुताई कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ी समेत नीचे गिर गया। साथियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉ. रूपेश जायसवाल ने बताया कि अस्पताल लाने तक श्रमिक की मौत हो चुकी थी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed