फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman was murdered just for the sake of two thousand

महज दो हजार की खातिर महिला का कर दिया था कत्ल

Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The woman was murdered just for the sake of two thousand
रायबरेली/सतांव। उन्नाव जिले की महिला के कत्ल के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस की मानें तो महज दो हजार रुपये की खातिर प्रेमी ने महिला का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

मृतका रुपये की डिमांड कर रही थी, लेकिन प्रेमी के पास पैसे नहीं थे। इसके बाद उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और फिर शव को खेत में फेंककर भाग गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि मंगलवार को उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के छोटीखेड़ा मजरे गालिबपुर निवासी संगीता (35) का शव ताला-मौरावां मार्ग पर बंडे गांव के समीप खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने बछरावां कोतवाली क्षेत्र के दैजुवाखेड़ा गांव निवासी श्यामबाबू को पकड़ा था।
आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद महिला और श्यामबाबू के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थीं।
श्यामबाबू बछरावां के कलुईखेड़ा जूनियर हाईस्कूल में चपरासी था, लेकिन दुष्कर्म के एक मामले में फंसने पर उसे निलंबित कर दिया गया था।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात वाले दिन आरोपी ने महिला को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान महिला आरोपी से दो हजार रुपये की मांग की, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। आरोपी महिला को अपना मोबाइल देने लगा, लेकिन वह पैसे लेने की जिद पर अड़ी थी। इससे खफा होकर आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
महिला और आरोपी ने साथ पी थी शराब
सीओ के मुताबिक घटना से पहले महिला और उसके प्रेमी ने गुरुबख्शगंज स्थित एक ठेके पर शराब खरीदी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शराब भी पी। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और फिर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। महिला आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

महिला पर थी बच्चों की रोजी-रोटी की जिम्मेदारी
सीओ के मुताबिक पति की मौत के बाद महिला पर अपने बच्चों की परवरिश का जिम्मा था। इधर, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग तो हो गया, लेकिन पैसे को लेकर अक्सर विवाद हो जाता था। स्कूल से निलंबित होने के बाद भी आरोपी भी इधर-उधर घूमता था। उसके पास पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed