फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman died due to head injuries

Raebareli News: सिर पर चोटे लगने से हुई थी महिला की मौत

Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The woman died due to head injuries
सतांव (रायबरेली)। किलौली गांव की मनोरमा (50) की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी। इसका खुलासा रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश है। डलमऊ के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


गांव निवासी रामशंकर उर्फ पुत्ती ने बीते मंगलवार को पत्नी मनोरमा की ईंट व डंडे से हमला कर घायल कर दिया था। मनोरमा का कसूर सिर्फ इतना था कि पति के कहने पर उसने पशुओं को चारा देने में देरी कर दी थी। मामले में पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घायल मनोरमा की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत से बेटे अमित व अनुराग तथा बेटियों नेहा, श्रेया व अनुष्का के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह महिला की हत्या से घटना को लेकर परिजन व ग्रामीणों में नाराजगी रही। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed