फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The whereabouts of 100 doctors who have deposited their horoscope in the district will change

जिले में कुंडली जमाए 100 डॉक्टरों का बदलेगा ठिकाना

Mon, 18 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The whereabouts of 100 doctors who have deposited their horoscope in the district will change
रायबरेली। जिले के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से मौज कर रहे डॉक्टरों का तबादला होगा। सात साल से अधिक समय से यहां तैनात चिकित्सकों की सूची शासन ने तलब की है। शासन सात साल से अधिक समय से तैनात डॉक्टरों का जिला और 10 साल से अधिक समय से तैनात डॉक्टरों का मंडल बदलने की तैयारी में हैं। सीएमओ ने सभी 154 डॉक्टरों की सूची उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसमें करीब 100 चिकित्सक ऐसे हैं, जो सात साल से अधिक समय से यहां तैनात हैं।
विज्ञापन

शासन ने पिछले साल स्वास्थ्य विभाग में सालों से एक ही जिले में तैनात रहे कर्मचारियों का तबादला कर दिया था। यहां के 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी दूसरे जिले भेजे जा चुके हैं। अब शासन सात साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात डॉक्टरों के तबादले की तैयारी में है। इसकेे लिए ने सीएमओ को संबंधित डॉक्टरों की सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए। सीएमओ ने सभी 154 डॉक्टरों की सूची शासन को भेज दी है। इसमें करीब 100 ऐसे चिकित्सक हैं, जो सात साल से अधिक समय से तैनात हैं।
विज्ञापन

पदोन्नति पाए 15 डॉक्टरों का होगा तबादला, जिला चुनने की छूट
स्वास्थ्य विभाग में लेवल दो लेवल तीन में प्रमोशन पाए डॉक्टरों का तबादला तय है। 15 चिकित्सक हैं, जिनका प्रमोशन हुआ है। शासन ने इन चिकित्सकों को जिला चुनने की छूट दी है। एक चिकित्सक अधिक से अधिक तीन जिलों के नाम चिह्नित करकेे शासन को उपलब्ध करा सकता है। चुने गए जिले में ही संबंधित चिकित्सक का तबादला किया जा सकता है। तमाम ऐसे चिकित्सक हैं, जो प्रमोशन के बाद ही जिले में ही नौकरी करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चिकित्सक तो खोल चुके हैं अस्पताल व क्लीनिक
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहे कई चिकित्सक अपना स्वयं का अस्पताल खोलने के साथ ही पार्ट टाइम में बढ़िया क्लीनिक भी संचालित कर रहे हैं। पूर्व में भी इन चिकित्सकों का तबादला करने का प्रयास किया गया, लेकिन आदेश के बाद भी चिकित्सकों का जिले से मोहभंग नहीं हुआ। कई ऐसे भी चिकित्सक हैं, जो तबादला होने की दशा में इस्तीफा दे सकते हैं।

वर्जन
शासन को भेजी गई है सूची
फोटो संख्या 36
शासन स्तर से सात साल से अधिक समय से तैनात डॉक्टरों की सूची मांगी है। सभी 154 डॉक्टरों की सूची भेजी गई है, जिसमें करीब 100 ऐसे चिकित्सक हैं, जो सात साल से अधिक समय से जिले में कार्यरत हैं।
-डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed