{"_id":"6159e24b8ebc3e6240273621","slug":"the-wheel-of-the-mixer-machine-came-out-raibaraily-news-lko598462873","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सर मशीन का पहिया निकला, चपेट में आने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सर मशीन का पहिया निकला, चपेट में आने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार को मिक्सर मशीन का पहिया निकलने से एक श्रमिक मशीन के नीचे आ गया, जबकि अन्य श्रमिक बाहर कूद गए।
गंभीर रूप से घायल श्रमिक को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। श्रमिक मिक्सर मशीन पर बैठकर रायबरेली की ओर स्लैब डालने जा रहा था। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
पूरे फेरू मजरे बेला टेकई गांव निवासी सुखनंदन मजदूरी करता है। वह स्लैब डालने के लिए निकला था। मिक्सर मशीन पर अन्य श्रमिकों के साथ मशीन के ऊपर बैठकर जा रहा था।
सीएचसी बेलाभेला के निकट मिक्सर मशीन का पहिया निकलने से मशीन पलट गई। इससे सुखनंदन मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य श्रमिक मशीन से बाहर कूद गए। गंभीर रूप से घायल सुखनंदन को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ यशवंत यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।