फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The wheel of development ran fast, complete the pending plans soon - Smriti Irani

तेजी से दौड़े विकास का पहिया, लंबित योजनाओं को जल्द करें पूरा-स्मृति ईरानी

Wed, 21 Oct 2020 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
The wheel of development ran fast, complete the pending plans soon - Smriti Irani
रायबरेली में मंगलवार को सलोन तहसील सभागार में बैठक मंचासीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डीएम व? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। करीब एक साल बाद मंगलवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र पहुंची केंद्रीय मंत्री/सांसद स्मृति ईरानी ने विकास कार्यों की न सिर्फ हकीकत जानी, बल्कि करीब 17 करोड़ के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण कर दिवाली से पहले जनता को सौगात दी। उन्होंने दो टूक कहा कि क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी के साथ दौड़े। विभागीय अधिकारियों को लंबित योजनाओं को जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी।
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी संसदीय के अंतर्गत आने वाली सलोन विधानसभा क्षेत्र पहुंची। तहसील परिसर स्थित हनुमान जी के अभयदाता मंदिर में मत्था टेका। मंदिर के पुजारी ने उन्हें पूजा कराई। इसके बाद सलोन तहसील सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके विकास कार्यों की हकीकत जानी।
विज्ञापन

इस दौरान स्मृति ईरानी ने करीब 17 करोड़ की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद विधायक दल बहादुर कोरी, डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्माणाधीन कार्य व स्वीकृत कार्य मेें तेजी लाकर इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जन सुविधा के लिए समस्त विभाग से प्रस्ताव मांगा। गड्ढायुक्त सड़कों को दुरुस्त करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन और जरूरतमंदों को आवास दिलाए जाने पर चर्चा की। जिलाधिकारी को डीएपी और यूरिया की समस्या जल्द दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पड़े कार्यों की देरी पर विभागीय अधिकारियों से नाराजगी जताई।
समीक्षा बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया। अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने करीब 17 करोड़ की लागत से तैयार करीब 22 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के मटका, पारी, माधवपुर निनैया, अशिकबाद और कपूरीपुर में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र, छतोह ब्लॉक के अशरफ पुर और लहंगा में एक-एक और डीह ब्लॉक के जगदीशपुर गांव में पांच आंगनबाड़ी केंद्र समेत कुल 12 आंगनबाड़ी केंद्र जनता को समर्पित किए।
सलोन ब्लॉक के केशवापुर गांव में और डीह ब्लॉक के पोठई गांव में अंत्येष्टि स्थल, सलोन ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छतोह ब्लॉक में सीड स्टोर और टेक्नोलॉजी सेंटर समेत कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को रायबरेली-अमेठी जिले की उपेक्षा पर बिना नाम लिए गांधी परिवार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि देशभर में वर्षों से चली आ रही एक राजनीतिक पार्टी के मुखिया का परिवार अमेठी-रायबरेली में राजनीति करता है, लेकिन विकास के नाम पर यहां की जनता को सिर्फ छला गया है।
विकास के वादे किए, जो कभी पूरे नहीं हुए। वह समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि रायबरेली-अमेठी विशेषकर सलोन विधान सभा क्षेत्र में 12 आंगनबाड़ी केंद्रों का बनना निश्चित रूप से इस बाद संकेत है कि वर्षों से विकास कार्य जो लंबित हैं, उनको पूरा करने का प्रगतिशील सरकार का अपना योगदान है। जनता ने इसी परिवर्तन के लिए भाजपा को वोट दिया था।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि जनता की इन उम्मीदों पर हम खरे उतर रहे हैं। कहा कि आज मुझे सलोन विधानसभा क्षेत्र में 22 विकास के कार्यों को सलोन की जनता को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिजली, पानी, सड़क व समाज कल्याण के कार्यों को एक निश्चित अवधि में हर ग्राम तक पहुंचाने का काम जिले के प्रशासनिक टीम करेगी। डीएम को विशेष तौर पर कहा गया कि किसानों को किसी तरह की समस्या न होने पाए। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed