फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The wall collapsed while placing a tin shed, a young man died

Raebareli News: टिनशेड रखते समय दीवार गिरी, युवक की मौत

Tue, 10 Jun 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The wall collapsed while placing a tin shed, a young man died
लालगंज (रायबरेली)। घर पर टिनशेड रखते समय दीवार गिरने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। उदवामऊ गांव निवासी लल्ला (40) पुत्र रामकुमार रैदास घर के बाहर टिनशेड रख रहे थे। तभी अचानक कच्ची ईंटों की दीवार ढह गई और लल्ला मलबे में दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर लल्ला को बाहर निकाला। लल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सीएचसी के बाद लल्ला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लल्ला मजदूरी करते थे। उनकी मौत से पत्नी उमरानी, दो बेटियां भारती, चांदनी, बेटे अमरेश, शत्रोहन गमगीन हैं। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दीवार के मलबे में दबकर श्रमिक की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed