फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The truck beat the teacher, death

ट्रक ने शिक्षिका को रौंदा, मौत

Mon, 15 Feb 2016 12:45 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में रविवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर ट्रक ने एक शिक्षिका को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब वह स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बेटी के साथ घर जा रही थी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि उसकी बेटी हादसे में बाल-बाल बच गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया गया, जबकि चालक मौके से भाग गया। अन्य सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे दगा सिंह मजरे दतौली गांव की रहने वाली अनीता सिंह (40) यहीं पर प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थी। उसकी बेटी ईशा (14) बछरावां स्थित एसजेएस स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को स्कूल में कार्यक्रम था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए अनीता बेटी के साथ गई थी। शाम को बेटी के साथ शिक्षिका बस से कुंदनगंज में उतरने के बाद सड़क पार करके घर जा रही थी।

इसी दौरान लखनऊ से रायबरेली जा रहे ट्रक ने शिक्षिका को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक कूदकर भाग गया।

पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। मृतका के पति की भी मौत हो चुकी है। वह बेटी के साथ ही घर पर रहती थी। अन्य परिवारीजन हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे।

एसओ आरके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जाएगी। खीरों थाना क्षेत्र के अतरहर गांव निवासी फूलमती (15) अपनी मां सुखराना को साइकिल पर बैठाकर किसी काम से खीरों आ रही थी।

खीरों कस्बे में पीछे से गिट्टी लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे सुखराना गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला।


आसपास के लोगों ने महिला को सीएचसी खीरों ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया।

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जागढ़ का रहने वाला लल्लन अपने बेटे रोहित को लेकर बाइक से तिलोई बाजार जा रहा था। शंकरगंज कस्बे के पास सामने से आ रहे बाइक सवार अनीस निवासी बड़े गांव थाना जगदीशपुर से उसकी टक्कर हो गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। इलाकाई लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed